नैनीताल, जुलाई 25 -- Nainital News: नैनीताल l नैनीताल के स्टाफ हाउस कंपाउंड क्षेत्र में शनिवार को सुबह से हो रही बारिश के कारण 6 बजे से बिजली आपूर्ति ठप है। बीते 4 घंटे से क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है। स्थानीय निवासी आरती देवी ने बताया कि बारिश शुरू होते ही बिजली चली गई थी। बच्चों के लिए सुबह का टिफिन भी मोमबत्ती की रोशनी में तैयार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हल्की सी बारिश होने पर भी इस क्षेत्र में हमेशा बिजली चली जाती है। विभाग को कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस है| स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने बताया कि लगातार बिजली कटने से स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हल्की सी बारिश होने पर क्षेत्र में बिजली चली जाती है l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...