नैनीताल, अगस्त 8 -- Nainital News: नैनीताल। सरोवर नगरी में शनिवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की धूप भी खिली हुई नजर आ रही है जिससे मौसम सुहाना बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश के बाद आज हल्की धूप खिलने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है हालांकि बादल आसमान में डेरा डाले हुए हैं जिससे बारिश की संभावना भी बनी हुई है। आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जिले में एक राज्य मार्ग और 3 ग्रामीण मार्ग बाधित हैं जिन्हें खोलने के लिए संबंधित विभाग की ओर से कार्यवाही गतिमान है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...