Nainital News: नैनीताल में बादलों के बीच खिली धूप, मौसम सुहाना
नैनीताल, अगस्त 1 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी में शनिवार को सुबह से ही धूप खिली हुई है और बादल भी छाए हुए हैं जिसके चलते मौसम सुहाना बना हुआ है। कई दिनों से लगातार मौसम खराब बना हुआ था जिसके बाद आज धूप खिलने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। शहर में बीते 24 घंटों में 11 एमएम बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी की ओर से आगामी दिनों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है और बारिश की संभावना जताई गई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.