Nainital News: नैनीताल में बसों का इंतजार करते रहे यात्री, टैक्सी स्टैंड पर बढ़ी भीड़
नैनीताल, अक्टूबर 30 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड परिवहन निगम के भवाली डिपो में कर्मचारियों की हड़ताल का असर पर्यटन नगरी नैनीताल में भी देखने को मिला। बसों का संचालन ठप होने से नैनीताल बस अड्डे पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली, देहरादून, हल्द्वानी और बरेली जाने वाले यात्री बसों का इंतजार करते रहे, लेकिन बसें नहीं पहुंचीं। इससे बस अड्डे पर सन्नाटा पसरा रहा, जबकि टैक्सी स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। रोडवेज स्टेशन प्रभारी नैनीताल बिमला चौहान ने बताया कि भवाली डिपो की लंबी दूरी की सभी बसों का संचालन बंद रहा। इधर, यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस सेवा बंद होने का फायदा उठाकर टैक्सी चालकों ने किराया दोगुना तक बढ़ा दिया। यह भी पढ़ें- Nainital News: रोडवेज कर्मियों ने बसें खड़ी कर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.