Nainital News: नैनीताल में बदला मौसम, तीन डिग्री तक गिरा अधिकतम तापमान
नैनीताल, अक्टूबर 18 -- Nainital News: नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही ठंड बढ़ने लगी है। बीते माह की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी कमी आने से सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम में आए बदलाव के चलते सुबह और शाम ठंड का अधिक अहसास हो रहा है। हालांकि, दोपहर में धूप खिलने से कुछ राहत मिल रही है। तापमान में गिरावट के साथ ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विगत माह अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.