नैनीताल, अक्टूबर 14 -- Nainital News: नैनीताल। डाक विभाग के नैनीताल मंडल की ओर से आज 15 अक्तूबर को पोस्टाथॉन वॉक का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9.30 बजे तल्लीताल से इसका शुभारंभ होगा। अधिकारी और कर्मचारी तल्लीताल से ठंडी सड़क होते हुए मल्लीताल तक पैदल चलेंगे। इसके बाद मल्लीताल से वापस तल्लीताल पहुंचकर वॉक का समापन होगा। प्रवर अधीक्षक डाकघर अमित दत्त ने मंडल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से वॉक में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...