Nainital News: नैनीताल में पांच होमस्टे को नोटिस, दो पर लगाया जुर्माना
नैनीताल, जुलाई 25 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या और तहसीलदार नैनीताल अक्षय भट्ट ने जिले में संचालित 11 होम स्टे का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की गई।टीम ने 5 होम स्टे को नियमावली के प्राविधानों के उल्लंघन पर नोटिस जारी किए। दो पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। जबकि 2 होमस्टे के विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति शासन को भेजी गई। डीएम ललित मोहन रयाल ने कहा कि जिले में होम स्टे इकाइयों का निरंतर भौतिक निरीक्षण जारी रहेगा। पर्यटकों की सुरक्षा और तय मानकों को प्राथमिकता देते हुए यदि किसी भी इकाई में अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी होम स्टे संचालकों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.