नैनीताल, जुलाई 13 -- Nainital News: नैनीताल। नैनीताल में सोमवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच धूप खिलती रही। ठंडी हवाओं के बीच पर्यटकों और स्थानीय ने झील किनारे और पर्यटन स्थलों पर मौसम का आनंद लिया। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बीते 24 घंटों में शहर में 8.75 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें- Nainital News: धूप-छांव के बीच खिली नैनीताल की सोमवार सुबह, 24 घंटे में 8.75 मिमी बारिश दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...