Nainital News: नैनीताल में दो दिन रहेगी कृष्ण जन्माष्टमी की धूम
नैनीताल, अगस्त 24 -- Nainital News: नैनीताल। कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यो पहाड़ फाउंडेशन की ओर से 3 और 4 सितंबर को दो दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।आयोजकों के अनुसार 3 सितंबर को दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक मंदिर परिसर में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 4 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक लाइव म्यूजिक, भजन, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, दही हांडी प्रतियोगिता और फन गेम्स समेत अन्य गतिविधियां होंगी। दही हांडी प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों में यो पहाड़ फाउंडेशन के संतोख बिष्ट, सागर सोनकर, दीपा बिष्ट, नीरज बिष्ट, शिवा, अजय सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, दिनेश पांडे आदि जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.