Nainital News: नैनीताल में दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
नैनीताल, अगस्त 23 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी में रविवार सुबह से ही बादलों के बीच धूप खिली रही। दोपहर 2 बजे बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई जो करीब दो घंटे तक जारी रही। इस बीच शहर के सभी नाले उफान पर आ गए और झील के जलस्तर में भी काफी बढोतरी देखने को मिली। मौसम के इस मिजाज से आम जनजीवन खासा प्रभावित रहा।खराब मौसम के चलते जिले के कुल 13 ग्रामीण मार्ग बाधित रहे। जिसमें नैनीताल खंड के दरमोली-पिठोली मार्ग, पटोड़ी-जोशीखोला हल्दियानि बेतालघाट मोटर मार्ग, मंगोली-थापला मोटर मार्ग, देवपुरा-सौड़ मोटर मार्ग बाधित रहा। बाधित मार्गों को खोलने के लिए संबंधित विभाग की ओर से कार्यवाही गतिमान है। तेज बारिश के कारण जल स्तर बढ़ने से झील के दोनों गेट 9-9 इंच पर खोले गए हैं। झील नियंत्रण कक्ष प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा ने बताया, कि आज झील का जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.