नैनीताल, नवम्बर 10 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। दीवाली के अवकाश में नैनीताल में सैलानियों की भीड़ जुटने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को शहर के होटलों के अधिकतर कमरे फुल रहे। सुबह से शाम तक सैलानियों का आना जारी।शहर के स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, वाटरफॉल, केव गार्डन और पंत पार्क में सैलानियों की अच्छी खासी भीड़ दिखी। मालरोड और तल्लीताल डांठ पर भी पर्यटक घूमते दिखे। नैनीझील में सुबह से ही बोटिंग के लिए कतार जुटी। वहीं, पर्यटकों के वाहनों से शहर में दिनभर रुक रूककर जाम लगता रहा। बस स्टैंड में शाम को वापस लौटने वालों की भीड़ जुटी, परिवहन निगम को बसों के फेरे बढ़ाने पड़े। यह भी पढ़ें- Nainital News: भवाली से निगलाट तक तीन किमी लंबा जाम कई लोगों ने टैक्सी चालकों पर हल्द्वानी तक का मनमाना किराया वसूलने का भी आरोप लगाया। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष ...