नैनीताल, अक्टूबर 5 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को कमेटी पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, ईओ रोहिताश शर्मा से व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।कमेटी पदाधिकारियों ने पूजा स्थल की साफ-सफाई, पेयजल और विद्युत व्यवस्था के साथ सुरक्षा इंतजाम बेहतर करने की मांग रखी। मंदिर में फूलों की सजावट समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरा करने पर भी चर्चा हुई। बताया कि महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पालिका प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, महामंत्री उमेश मिश्रा, सुरेश चंद्र चौधरी, आलोक...