नैनीताल, अगस्त 19 -- Nainital News: नैनीताल। सरोवर नगरी में बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहे और उसके बाद दिनभर रुक रुककर बारिश जारी रहा। शहर में बीते 24 घंटे में 33 मिमी बारिश दर्ज की गई और बारिश के चलते जिले के कुल 3 राज्य मार्ग और 14 ग्रामीण मार्ग बाधित हैं। आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमान में आगामी दिनों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...