Nainital News: नैनीताल में दिनभर बारिश, शाम को खिली धूप
नैनीताल, अगस्त 20 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी में गुरुवार को सुबह से ही बादल और घना कोहरा छाया रहा। साथ ही रुक रुककर बारिश का दौर भी जारी रहा। दिनभर जहां मौसम खराब रहा, वहीं शाम के समय बादलों के बीच धूप खिल उठी।शहर में बीते 24 घंटों में कुल 55 मिमी बारिश दर्ज की गई और खराब मौसम के चलते जिले का एक राज्य मार्ग और 14 ग्रामीण मार्ग बाधित रहे। जिसमें नैनीताल खंड का नथुवाखान-गड़गांव मोटर मार्ग, बसगांव-जिनौली मोटर मार्ग और पटवाडांगर-क्लोनडांगर मार्ग शामिल रहा। लोनिवि की ओर से बाधित मार्गों को खोलने की कार्रवाई की जा रही है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.