Nainital News: नैनीताल में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित
नैनीताल, जुलाई 30 -- Nainital News: नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में गुरुवार को सुबह से ही बादल और घना कोहरा छाया हुआ है| साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई है। बारिश और कोहरे के चलते ठंडक भी महसूस हो रही है और तापमान में भी कुछ गिरावट देखने को मिल रही है। आईएमडी को ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और आगामी दिनों में भी येलो अलर्ट जारी है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बारिश के कारण पर्यटन से जुड़ी गतिविधियां प्रभावित हैं| लोगों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हैं|
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.