नैनीताल, जुलाई 10 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। दिनभर बारिश और कोहरे ने यातायात और आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। पिछले 48 घंटों से लगातार तेज बारिश का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे में ही नैनीताल में 193मिमी बारिश हुई है। बारिश से शहर का पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को जुलाई में भी ठंड का अहसास हो रहा है। बीते दिन नैनीताल का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। स्थानीय लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। सुबह से हो रही बारिश के बा...