नैनीताल, अक्टूबर 4 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी में रविवार को सुबह से ही आसमान में बदल छाए हुए हैं और हल्की धूप भी खिली हुई है जिसके चलते मौसम सामान्य बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से लगातार धूप खिलने से दोपहर में जहां मौसम सुहाना बना हुआ है वहीं सुबह शाम ठंड में बढ़ौतरी भी देखने को मिल रही है। वीकेंड के चलते सुहाने मौसम में सैलानी नौकायन का आनंद लेते भी नजर आ रहे हैं। आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की भी संभावना है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...