नैनीताल, अगस्त 2 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी में रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और मौसम सामान्य बना हुआ है। बीते दिनों जहां लगातार बारिश जारी थी और कोहरा छाया हुआ था जिससे ठंडक महसूस हो रही थी। वहीं शनिवार से मौसम सामान्य बना हुआ है और बादलों के बीच हल्की धूप भी खिली हुई नजर आ रही है जिससे दिन में हल्की गर्मी का एहसास भी हो रहा है। सुहाने मौसम में सैलानी नौकायन का आनंद लेते भी नजर आ रहे हैं। आईएमडी की ओर से आगामी दिनों में मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...