नैनीताल, जुलाई 28 -- Nainital News: नैनीताल। नैनीताल में मंगलवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा और रुक-रुककर हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार बारिश और कोहरे के कारण शहर में ठंडक बढ़ गई है तथा दृश्यता भी प्रभावित हुई है। बीते 24 घंटों में नैनीताल में 19 मिमी वर्षा दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश के चलते जिले का एक राज्य मार्ग, एक जिला मार्ग और चार ग्रामीण सड़कें मलबा व भूस्खलन के कारण बाधित हो गई हैं। संबंधित विभाग मार्गों को सुचारु करने के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं मरम्मत कार्य में जुटे हैं। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को नैनीताल का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक जिले में बारिश का दौर जारी रहने और मौसम खराब बने रहने की संभावना जताई है। स...