नैनीताल, अगस्त 11 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। हल्द्वानी से नैनीताल आ रही एक कार मंगलवार को ताकुला पुरानी चुंगी के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से रेस्क्यू कर चारों को खाई से बाहर निकाला और बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार थल पिथौरागढ़ निवासी 28 वर्षीय नवीन चंद्र भट्ट, 66 वर्षीय कैलाश चंद्र भट्ट, 63 वर्षीय देवीदत्त भट्ट और 23 वर्षीय नितेश कार से नैनीताल आ रहे थे। शहर से पहले ताकुला पुरानी चुंगी के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। स्थानीय बसंत मेहरा ने कार को खाई में गिरते देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों के साथ रेस्क्...