नैनीताल, अगस्त 31 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में बदलते मौसम के साथ बारिश और कोहरे ने अस्थमा मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है। बरसात और कोहरे के बीच जिला अस्पताल में अस्थमा की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम में नमी के चलते एलर्जी से संबंधित मरीज भी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि इन दिनों प्रतिदिन करीब 70 से 100 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें 25 से 30 मरीज अस्थमा की समस्या से पीड़ित होते हैं। कोहरे के कारण अस्थमा मरीजों में सीने में जकड़न, सांस लेने में कठिनाई, खांसी और घरघराहट की समस्या बढ़ जाती है। बरसात में नमी और फंगस के कारण एलर्जी की शिकायत भी बढ़ रही है। ऐसे मरीजों में सर्दी-जुकाम, नाक से पानी आना, छींक और आंखों से प...