Nainital News: नैनीताल में कोहरे ने अस्थमा के मरीजों की बढ़ाई दिक्कतें
नैनीताल, जुलाई 23 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में बदलते मौसम में बारिश और कोहरे ने अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें भी बढ़ा दी है। इन दिनों अस्पताल में उपचार को पहुंच रहे मरीजों की संख्या में बढोतरी देखने को मिल रही है।जिला अस्पताल के चेस्ट फिजिशियन डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया, कि इन दिनों उनके पास उपचार के लिए प्रतिदिन करीब 70 से 100 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं, जिनमें अस्थमा की दिक्कत के करीब 25 से 30 मरीज शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि कोहरे से अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें बढ़ने लगती हैं। उनके सीने में जकड़न, सांस लेने में कठिनाई, खांसी और घरघराहट आदि की समस्या बढ़ने लगती है। इसके साथ ही एलर्जी की समस्या भी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि बरसात में नमी और फंगस के चलते एलर्जी की समस्या भी होने लगती है। जिसमें सर्दी जुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.