नैनीताल, जुलाई 7 -- Nainital News: नैनीताल। नैनीताल में मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहे और करीब 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद दोपहर में मौसम सुहावना हो गया। पर्यटक नैनी झील में नौकायन करते नजर आए। जाआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बीते 24 घंटों में शहर में 35:20 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र नैनीताल से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सरियाताल-ज्योलीकोट मोटर मार्ग समेत जिले में दो सड़कें बाधित रहीं। यह भी पढ़ें- कोहरे और बारिश से हुई नैनीताल में दिन की शुरुआत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...