नैनीताल, अगस्त 14 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी में शुक्रवार को सुबह से शाम तक हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच सुबह 8 बजे शुरू हुई बारिश लगातार चार बजे तक जारी रही। करीब आठ घंटे तक बारिश हुई। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नैनीताल में शुक्रवार को 40 मिमी बारिश हुई। लगातार बारिश से नगर के कई नाले उफान पर आ गए। शहर के चिल्ड्रन पार्क और डीएसए मैदान में जलभराव देखने को मिला। बारिश के पानी के साथ शहर का कूड़ा नालों के जरिए झील में समा गया। बारिश के बाद नैनी झील का जलस्तर बढ़कर 86 फीट तक पहुंच गया। यह भी पढ़ें- नैनीताल में सुबह से मूसलाधार बारिश जारी जलस्तर बढ़ने और तेज लहरों के कारण पूरे दिन नौकायन पर रोक लगी रही। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को झील के किनारे न जान...