Nainital News: नैनीताल के कई इलाकों में तीन दिन से पानी की किल्लत
नैनीताल, अक्टूबर 9 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। शहर के कई इलाकों में पिछले तीन दिन से पेयजल संकट बना हुआ है। रतन कॉटेज स्थित स्टॉक टैंक से होने वाली पानी की आपूर्ति बीते मंगलवार से बाधित है। शुक्रवार को भी जू रोड, भावर हॉल, अपर माल, शेर का डांडा और मालरोड समेत कई क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचा। लंबे समय से आपूर्ति बाधित होने के कारण स्थानीय लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में प्राकृतिक जलस्रोत नहीं होने के कारण लोगों को पानी के लिए दूरदराज के क्षेत्रों का रुख करना पड़ रहा है। रोजमर्रा के कामकाज के लिए पानी जुटाने में लोगों का काफी समय लग रहा है। तीन दिन से आपूर्ति सुचारू नहीं होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। वहीं, प्रभावित क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था को लेकर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.