Nainital News: नैनीताल की 76 किमी सड़कों के गड्ढे 1.76 करोड़ से भरेंगे
नैनीताल, अक्टूबर 18 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए लोनिवि ने 76 किलोमीटर सड़कों के पैच वर्क का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इस काम में 1 करोड़ 76 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि शहर की उन 27 प्रमुख सड़कों को चिह्नित किया है, जिन पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन सड़कों पर वाहनों का चलना मुश्किल हो रहा है और लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना है। गड्ढा मुक्त अभियान के तहत पूर्व में पर्याप्त बजट नहीं मिल पाया था, जिसके कारण कई सड़कों की मरम्मत लंबित रह गई थी। अब विभाग ने अर्जेंट तौर पर क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 27 सड़कों की कुल 76 किमी लंबाई में पैच वर्क और गड्ढों को भरने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.