Nainital News: नैनीताल की गोशाला में महिलाओं ने की गोमाता की पूजा
नैनीताल, नवम्बर 10 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। गोवर्धन पूजा के मौके पर मंगलवार को शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ गोमाता की पूजा-अर्चना की गई। मल्लीताल स्थित गोशाला में क्षेत्र की महिलाएं एकत्र हुईं और उन्होंने सभी गायों की विधि-विधान से पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया।पुजारी बची राम पंत ने पूजा संपन्न कराई। महिलाओं ने गायों को तिलक लगाया और सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गोवर्धन पूजा के अवसर पर लोगों ने अपने घरों में गायों की पूजा कर पारंपरिक रूप से माड़े भी लगाए। इस दौरान सुमन शाह, तारा जोशी, मुन्नी भट्ट, हेमा बवाड़ी, पुष्पा बवाड़ी, नीमा जोशी, हेमा जोशी, गंगा बवाड़ी, भगवती नौटियाल, चंपा वर्मा, रेखा शाह, दीपा चौधरी, सुधा तिवारी, तनुजा तिवारी और श्वेता तिवारी आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.