Nainital News: नैनीताल: दो अगस्त से होगी 78वीं 'जुबीज' फुटबॉल प्रतियोगिता
नैनीताल, जुलाई 26 -- Nainital News: नैनीताल। सीआरएसटी ओल्ड ब्वॉयज की ओर से 'जुबीज' स्वतंत्रता दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता दो अगस्त से आयोजित किया जाएगा। मल्लीताल डीएसए मैदान में इस वर्ष प्रतियोगिता का 78वां संस्करण खेला जाएगा।प्रतियोगिता के आयोजन को संरक्षक कैप्टन एलएम साह ने बताया कि खिलाड़ियों की शारीरिक माप प्रक्रिया डीएसए भवन में की गई। इच्छुक खिलाड़ी की लंबाई 4 फीट 9 इंच से अधिक नहीं होनी चाहिए। नैनीताल, भवाली, भीमताल समेत आसपास के क्षेत्रों के विद्यालयों की करीब 15 टीमें भाग लेंगी। अध्यक्ष जगदीश बवाड़ी, महासचिव डॉ. मनोज बिष्ट, उपसचिव शैलेंद्र बर्गली, धर्मेंद्र शर्मा, अंबादत्त बवाड़ी, आनंद बिष्ट, नकुल बिष्ट, शैलेंद्र चौधरी, पवन खड़ायत रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.