Nainital News: नैनीताल, भीमताल और भवाली नगर में आज बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
नैनीताल, सितम्बर 22 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। मां नंदा-सुनंदा महोत्सव के तहत आज बुधवार को नैनीताल समेत भवाली और भीमताल में डोला विसर्जन होगा। जिसके चलते इन नगर क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में डीएम ललित मोहन रयाल ने तीनों नगरों में स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और विश्वविद्यालयों में आज का एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।डीएम ने बताया कि ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव का विधिवत समापन 23 सितंबर को भव्य शोभायात्रा एवं मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। इसके अलावा नैनीताल तहसील के भवाली एवं भीमताल नगर क्षेत्र में भी डोला विसर्जन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.