Nainital News: नैनीझील से गाद और मलबा हटाने का कार्य शुरू
नैनीताल, सितम्बर 9 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। लगातार हुई बारिश के बाद नैनीझील में बड़ी मात्र में गाद भर गई है। जिससे जलीय जीवों को खतरा पैदा होने के साथ झील की सफाई और जलधारण क्षमता पर प्रभाव पड़ा है। स्थिति को देखते हुए, बुधवार से सिंचाई विभाग ने झील की गाद और मलबे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।बारिश के दौरान नालों से बहकर आया मलबा झील के किनारे एकत्र हो गया है। यदि समय रहते इसे नहीं हटाया गया, तो इसके झील के भीतर समाने की आशंका है। इससे झील में गाद की मात्रा बढ़ने के साथ ही जलधारण क्षमता पर भी असर पड़ सकता है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीके सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से बुधवार से मलबा हटाने का काम शुरू किया कर दिया गया है। प्रयास है कि झील किनारे जमा मलबे को समय रहते हटाकर उसे झील में जाने से रोका जाए।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.