Nainital News: नैनीझील में अभियान चलाकर निकाला कचरा
नैनीताल, सितम्बर 2 -- Nainital News: नैनीताल। बारिश के बाद शहर के विभिन्न नालों और जलधाराओं के रास्ते बड़ी मात्रा में प्लास्टिक बोतलें और ठोस कचरा नैनीझील में आ गया। बुधवार को नैनिताल एक्वाटिक एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (नासा) ने बुधवार को सफाई अभियान चलाया। सदस्यों और स्वयंसेवकों ने नावों के माध्यम से झील के पानी में तैर रही सैकड़ों प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन और अन्य कचरा बाहर निकाला। एकत्रित कचरे को अलग कर सुरक्षित निस्तारण के लिए भेजा गया। सफाई अभियान में प्रो. रीतेश साह, प्रो. संजय घिल्डियाल, यशपाल सिंह रावत, सिद्धि, धीरज बिष्ट, विक्रम, आशीष मेहता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.