नैनीताल, सितम्बर 3 -- Nainital News: नैनीताल। नगर पालिका नैनीताल की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण के लिए बुधवार को निविदा खोली गई, जिसमें दर अधिक होने के कारण पालिका की ओर से निविदा निरस्त कर दी गई है। पिछली बार इसके लिए 2000 रुपए टन का रेट तय हुआ था, लेकिन इस बार 4500 का रेट निविदादाताओं की ओर से डाला गया था, जो कि अधिक होने के कारण निविदा निरस्त की गई है। नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण की निविदा में दरें अधिक होने के कारण निविदा निरस्त की गई है। अब दोबारा निविदा आमंत्रित की जाएगी। साथ ही कहा कि नंदा मेले की निविदा शनिवार को खोली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...