Nainital News: नाली बंद होने से गांव में घुसा बारिश का पानी
नैनीताल, अगस्त 10 -- Nainital News: भवाली। फरसौली रोडवेज कार्यशाला के पास नाली बंद होने से बारिश का पानी गांव के रास्तों और घरों में घुस रहा है। पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज बहाव के साथ सड़क का पानी गांव की ओर आने से बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रोडवेज कार्यशाला के पास नाली लोहे की जालियों से बंद है। इससे बारिश का पानी नाली में जाने के बजाय सड़क से होकर गांव की ओर बह रहा है। कई बार लोनिवि अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक नाली की सफाई और पानी की निकासी को कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीण कन्नू लोशाली, गौरव पांडे और हिमांशु भट्ट ने कहा कि जल्द नाली खोलकर निकासी की व्यवस्था नहीं की तो ग्रामीणों के साथ मिलकर लोनिवि कार्यालय में धरना दिया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.