नैनीताल, नवम्बर 4 -- Nainital News: गरमपानी। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने को चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत खैरना पुलिस ने बुधवार को शराब के नशे में वाहन चलाते एक चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। खैरना चौकी इंचार्ज सतीश उपाध्याय ने बताया, कि बुधवार सुबह करीब 6 बजे खैरना बाजार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक कैंटर को रोककर जांच की गई। इस दौरान चालक दिल बहादुर निवासी देहरादून नशे में वाहन चलाता पाया गया। अल्कोमीटर जांच और मेडिकल परीक्षण में शराब पीने की पुष्टि होने पर चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। इस दौरान पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा, कांस्टेबल रमेश कुमार, पीआरडी जवान धर्मेंद्र कुमार, सुरेश कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...