Nainital News: नशे में पेट्रोल पंप पर हंगामा, ड्रंक एंड ड्राइव में वाहन सीज
नैनीताल, जुलाई 18 -- Nainital News: नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में शनिवार को नशे में वाहन चलाकर पेट्रोल पंप पर हंगामा करने वाले युवक का पुलिस ने वाहन सीज कर दिया। मेडिकल परीक्षण में उसके नशे में पुष्टि होने के बाद ड्रंक एंड ड्राइव में चालान किया गया। ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम बोरा ने बताया कि बेलुवाखान निवासी मुकुल कुमार शनिवार को शराब के नशे में कार चलाते हुए ज्योलीकोट स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा। पेट्रोल भराने के दौरान किसी बात को लेकर उसकी दूसरे वाहन चालक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने नशे में दूसरे चालक के साथ अभद्रता की, जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे और युवक को चौकी ले आए। उन्होंने बताया कि युवक के चौकी में हंगामा करने पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.