Nainital News: नशा बेचने के शक में युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
नैनीताल, जुलाई 9 -- Nainital News: नैनीताल। सूखाताल क्षेत्र में नशे के कारोबार की आशंका को लेकर स्थानीय लोगों ने गुरुवार को एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का आरोप है कि युवक अपने कुछ साथियों के साथ क्षेत्र में नशीले पदार्थ बेचने आता था और छोटे बच्चों को भी नशे की लत लगाने का प्रयास कर रहा था। स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने बताया कि संबंधित युवक पिछले कई दिनों से अपने साथियों के साथ सूखाताल क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता दिखाई दे रहा था। गुरुवार को भी वह क्षेत्र में बेवजह घूम रहा था। लोगों ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने अपने पास मौजूद सफेद रंग की एक संदिग्ध पुड़िया झील में फेंक दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक और उसके साथी नियमित रूप से क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.