नैनीताल, सितम्बर 7 -- Nainital News: भवाली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग ने नैनीताल निवासी नवाब हुसैन को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं। हुसैन ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनके मनोनयन पर जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश सचिव गुरप्रीत प्रिंस, पूर्व चेयरमैन दीपू चनौतिया, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज कुमार मोनू, विधानसभा अध्यक्ष भानु नेगी, गणेश आर्य, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, पंकज बिष्ट और भवाली नगर अध्यक्ष अफसर खान ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...