नैनीताल, अगस्त 21 -- Nainital News: भीमताल। बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज भीमताल में नवप्रवेशित छात्रों के मार्गदर्शन के लिए स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम 'अभ्युदय 2026' का आयोजन किया गया। एआईसीटीई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम 3 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। निदेशक प्रो. बीके सिंह, कुलसचिव डॉ. नीरज बिष्ट, विभागाध्यक्षों एवं हॉस्टल वार्डनों ने छात्रों और अभिभावकों को संबोधित कर संस्थान की कार्यप्रणाली, अकादमिक मानकों एवं अनुशासन की जानकारी दी। विशेष सत्र में भीमताल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने छात्रों से संवाद कर स्थानीय कानून, एंटी-रैगिंग नियम और आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक किया। छात्रों के बीच आपसी परिचय बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां कराई गईं और कैंपस टूर कराया गया। आगामी दिनों में यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज, सॉफ्...