Nainital News: नल-दमयंती ताल के सौंदर्यीकरण का पालिकाध्यक्ष ने लिया जायजा
नैनीताल, अगस्त 17 -- Nainital News: भीमताल। नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने सोमवार को नल-दमयंती ताल का निरीक्षण कर क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका की ओर से ताल के शुद्धिकरण और सौंदर्यीकरण के लिए विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। योजना के तहत ताल के आसपास फुटपाथ निर्माण, आकर्षक लाइटिंग और पहाड़ी संस्कृति को दर्शाती पेंटिंग समेत अन्य कार्य प्रस्तावित हैं। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चनौतिया, सभासद शुभम नैनवाल और दीपक आर्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.