नैनीताल, सितम्बर 1 -- Nainital News: गरमपानी। भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने खैरना गरमपानी बाजार के समीप शिप्रा और कोसी नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी ने बताया, कि खैरना गरमपानी क्षेत्र में नदी किनारे रह रहे नौ परिवारों से संपर्क कर उन्हें सतर्क किया गया है। बारिश के कारण नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए रातीघाट क्षेत्र में शिप्रा नदी किनारे रह रहे एक परिवार को सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। प्रशासन नदी किनारे बसे परिवारों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। साथ ही स्थिति को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- नेपाल में जलप्रलय के बाद संभावित बाढ़ को लेकर पूर्ति विभाग अलर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...