Nainital News: नजूल भूमि पर बने पुराने आवासों को नए जल संयोजन देने की मांग
नैनीताल, अगस्त 3 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। नजूल भूमि पर बने पुराने आवासों को नए जल संयोजन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुराने आवासों को पेयजल सुविधा देने के लिए नगर पालिका को अनापत्ति जारी करने की अनुमति देने की मांग की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वेती, मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट और दयाकिशन पोखरिया ने ज्ञापन में कहा कि भवाली नगर की लगभग 70 प्रतिशत भूमि नजूल की है, जहां वर्षों से मध्यमवर्गीय परिवार निवास कर रहे हैं। पूर्व में नए जल संयोजन के लिए नगर पालिका परिषद भवाली को अनापत्ति देने संबंधी निर्देश थे, लेकिन वर्तमान में पुराने आवासों के लिए भी एनओसी जारी नहीं की जा रही है। इससे लोगों को पेयजल सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.