Nainital News: नगर पालिका का खस्ताहाल कूड़ा वाहन पलटते-पलटते बचा
नैनीताल, जुलाई 4 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। बिरला चुंगी से शनिवार को कूड़ा लोड कर आ रहे नगर पालिका के वाहन का अचानक पट्टा टूट गया, जिससे वाहन पलटते-पलटते बचा। गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि वाहन में क्षमता से अधिक कूड़ा लोड होने के कारण पट्टा टूट गया था। कूड़े को क्रेन की मदद से हटवा दिया गया है और वाहन से सड़क पर गिरे मलबे को भी हटाने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि पालिका के अधिकांश वाहन पुराने हो चुके हैं और मरम्मत की सख्त जरूरत है। इस घटना के बाद वाहनों की फिटनेस जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Haridwar News: बिना ढके कूड़ा ले जा रहा था निगम वाहन, वीडियो वायरल होने पर कर्मचारी को नोटिस यह भी पढ़ें- Dehradun News: नगर निगम की लापरवाही की वीडियो वायर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.