नैनीताल, सितम्बर 19 -- Nainital News: नैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के तहत शनिवार को नंदाष्टमी के अवसर पर मां नंदा-सुनंदा के दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब चार बजे मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उन्हें श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विराजमान किया गया। इसके बाद मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई। आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु नयना देवी मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर परिसर में मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। सुबह से ही कई श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। यह भी पढ़ें- प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज मां नंदा-सुनंदा के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु पूजा सामग्री और प्रसाद की खरीदारी के लिए म...