Nainital News: नंदा महोत्सव में वन विभाग के स्टॉल पर मिल रहे गुणवत्तापूर्ण पौधे
नैनीताल, सितम्बर 21 -- Nainital News: नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव में वन वर्धनिक पर्वतीय, नैनीताल की ओर से विभागीय स्टॉल लगाया गया है। स्टॉल के माध्यम से लोगों को वन अनुसंधान, पौध उत्पादन और संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी देने के साथ विभिन्न प्रजातियों के गुणवत्तापूर्ण पौधे उचित दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वन अनुसंधान क्षेत्राधिकारी, गाजा रेंज राजेंद्र प्रसाद आर्या ने बताया कि ज्योलीकोट स्थित गाजा अनुसंधान रेंज की अनुसंधान और संरक्षण गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्टॉल लगाया गया है। यहां लोगों को पौधों के रोपण, देखभाल और संरक्षण की जानकारी भी दी जा रही है। स्टॉल पर बेल, तुलसी, अपराजिता और हरसिंगार समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध हैं। इसके अलावा पंपलेट और साहित्य के माध्यम से नर्सरी में पौध तैयार करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.