Nainital News: नंदा देवी महोत्सव की व्यवस्था के प्रस्तावों को बोर्ड की मंजूरी
नैनीताल, अगस्त 17 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका बोर्ड नैनीताल की सोमवार को पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें श्रीमां नंदा देवी महोत्सव-2026 की व्यवस्थाओं, डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण और स्थायी कर्मचारियों को एसीपी का लाभ देने समेत विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बोर्ड ने प्रस्तावों को मंजूरी दी। महोत्सव के लिए अस्थायी जर्मन हैंगर, किओस्क, कैनोपी, वाटरप्रूफ दुकानें, झूले, टेंट, पंडाल, गेट, बिजली एवं ध्वनि व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और लाइव टेलीकास्ट के लिए एलईडी स्क्रीन लगाने संबंधी निविदाओं को मंजूरी दी गई। झूले और दुकानों के लिए टेंडर अपलोड कर दिए गए हैं। इनकी आधार राशि 80 लाख रुपये रखी गई है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में नगर आयुक्त नंदन कुमार का सामाजिक संगठनों ने किया सम्मान जल्द अन्य कार्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.