Nainital News: धूप-छांव के बीच खिली नैनीताल की सोमवार सुबह, 24 घंटे में 8.75 मिमी बारिश दर्ज
नैनीताल, जुलाई 13 -- Nainital News: नैनीताल। सोमवार को नैनीताल में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच बीच-बीच में धूप खिलती रही, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। ठंडी हवाओं के बीच पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने झील किनारे और पर्यटन स्थलों पर मौसम का आनंद लिया। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बीते 24 घंटों में शहर में 8.75 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई है, जिससे उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.