Nainital News: दो दिन से सड़क बंद, किसान और यात्री परेशान
नैनीताल, अगस्त 20 -- Nainital News: गरमपानी: रातीघाट कफुल्टा बुढलाकोट मोटर मार्ग में भारी मात्रा में मलबा आने से बीते दो दिनों से यातायात बंद है। बुधवार को हुई बारिश के बाद कफुल्टा के पास पहाड़ी से भारी मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। सड़क बंद होने से सब्जी उत्पादक क्षेत्र कफुल्टा, चौरसा और बुढलाकोट के किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौरसा निवासी संजय सिंह बिष्ट ने बताया कि दो दिन से सड़क पर आया मलबा साफ नहीं होने के कारण किसानों को भारी दिक्कत हो रही है। सड़क खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है, लेकिन अभी तक वाहनों के निकलने लायक रास्ता नहीं बन पाया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से सड़क को शीघ्र खोलने की मांग की है। वहीं पीएमजेएसवाई की सहायक अभियंता न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.