Nainital News: दोस्त की स्कूटी लेकर युवक लापता, पुलिस से शिकायत
नैनीताल, सितम्बर 4 -- Nainital News: नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में एक युवक परिचित की स्कूटी लेकर लापता हो गया है। अल्मोड़ा निवासी सचिन ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सचिन के अनुसार, उसने कुछ दिन पहले अपनी टैक्सी स्कूटी परिचित को दी थी। दो दिन बाद फोन करने पर उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद से न तो युवक से संपर्क हो पा रहा है और न ही उसका पता चल पाया है। सचिन ने स्कूटी वापस दिलाने की मांग की है। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि स्कूटी बरामद हो गई है, जबकि युवक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.