नैनीताल, अगस्त 7 -- Nainital News: नैनीताल, संववाददाता। शहर के मल्लीताल क्षेत्र में दो दोपहिया वाहनों की टक्कर के बाद दोनों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। सूखाताल स्थित पेट्रोल पंप के समीप मल्लीताल निवासी युवक स्कूटी से बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आए युवक की बाइक और उसकी स्कूटी में टक्कर हो गई। दोनों सड़क पर गिर पड़े। दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मल्लीताल चीता पुलिस के कांस्टेबल वीरेंद्र गोला मौके पर पहुंचे और दोनों को कोतवाली ले गए। यह भी पढ़ें- Nainital News: मस्जिद में नमाज के दौरान दो पक्षों में विवाद, मारपीट हालांकि, वहां पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...