Nainital News: देवर के साथ घर पहुंची युवती पर मारपीट का आरोप
नैनीताल, जुलाई 28 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। डोलमार गांव की एक महिला ने देवर के साथ घर पहुंची युवती पर घर में घुसकर मारपीट करने और ईंट से हमला कर चोटिल करने का आरोप लगाते हुए तल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि डोलमार निवासी महिला हेमा ने दी तहरीर में कहा कि मंगलवार सुबह करीब 11:50 बजे हल्द्वानी की एक युवती उसके देवर के साथ घर पहुंची। आरोप है कि युवती ने घर में ही रहने की बात कही। इस पर परिजनों ने बिना शादी के साथ रहने पर आपत्ति जताई, जिसे लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान युवती ने ईंट उठाकर हेमा के सिर पर मार दिया। जिसमें वह घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी युवती फरार हो गई। कोतवाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.